Health Tip:गर्मी में ले सुपाच्य भोजन, बीमारी से रहेंगे दूर

 

Readin: English

गर्मी के मौसम ज्यादा तला-भुना या फिर ज्यादा मसाले वाला खाना हमारे शरीर पर बुरा प्रभाव डालता है। इस तरह का खाना हमारी पाचन शक्ति को कमजोर कर देता है। इससे आपको कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। फूड पायजनिंग के शिकार भी हो सकते हैं। गर्मियों में खाना हल्का व आसानी से पचने वाला होना चाहिए। इस मौसम में हमारे शरीर को पानी की सबसे ज्यादा जरूरत होती है। ऐसे में हमेशा अपने साथ पानी की बोतल रखनी चाहिए और थोड़े-थोड़े अंतराल पर पानी पीते रहना चाहिए।


ज्यादा देर तक खाली पेट न रहें

गर्मी में कभी भी बासी भोजन नहीं खाना चाहिए। हमेशा ताजा भोजन का ही सेवन करना चाहिए। इस मौसम में सब्जी-दाल जल्दी खराब हो जाती है। इसके अलावा गर्मी में सुपाच्य भोजन ही करना चाहिए। ज्यादा गरिष्ठ भोजन इस मौसम में नुकसानदेह हो सकता है। गर्मियों में फूड पायजनिंग होने का खतरा ज्यादा होता है। इसलिए जितना हो सके ताजा भोजन का ही सेवन करना चाहिए।

ज्यादा देर तक खाली पेट न रहें

गर्मी में ज्यादा देर तक खाली पेट रहने से शरीर में पौष्टिक तत्वों की कमी हो जाती हैं। इससे कमजोरी के साथ-साथ कई बीमारियां होने का डर रहता है। इसलिए सुबह जल्दी खाना खाने की कोशिश करनी चाहिए। इस बात का हमेशा ध्यान रखें कि कभी एक साथ ज्यादा खाना खाना सेहत के लिए नुकसानदायक है। इसलिए हर दो घंटे पर थोड़ा-थोड़ा भोजन का सेवन करना चाहिए।

Posted By: md Modassir Ansari

Post a Comment

0 Comments